BA Semester-5 Paper-1 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2803
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के केन्द्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?

उत्तर -

गुप्तकाल में मूर्तिशिल्प की विशेष उन्नति हुई और इसका विविधत् विस्तार भी बाह्य देशों तक हुआ। इस काल की मूर्तिकला में उच्च आदर्शों की स्थापना हुई तथा मानवीय भावनाओं एवं आध्यात्मिकता को कला में प्रधानता दी गयी जिससे उत्कृष्ट मूर्तियों का निर्माण इस काल में हुआ। इस काल की मूर्तिकला के विषय में विभिन्न मूर्धन्य विद्वानों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये हैं, जो इस प्रकार हैं -

Moreland and Chatterji. का विचार है कि-

"Gupta peiod was a time of great activity in sculpture."

श्री आर०जी० बनर्जी का कथन है कि, "गुप्तकालीन कला की आत्मा तो मूल रूप से भारतीय परम्परा से ओतप्रोत है तथा इस काल की मूर्तिकला विशेष उल्लेखनीय है जो भारतीय तत्त्वों के पुनरुद्धार से अनुप्राणित है।"

Kermeth Saunders के शब्दों में, "A new intellectualism was in sculpture."

इस प्रकार यह पाते हैं कि गुप्तकालीन प्रतिमाएँ अपने युग की श्रेष्ठतम रचनाएँ हैं जिनमें इस युग के शिल्पकारों की कार्य कुशलता के साथ-साथ उनकी बुद्धिवादी सोच भी इनके द्वारा उत्कीर्ण प्रतिमाओं में पूर्ण रूप से प्रकट होता है।

गुप्तकाल में मूर्तिकला के तीन प्रमुख केन्द्र थे - मथुरा, सारनाथ और पाटलिपुत्र। कुषाण काल में मथुरा कला अपनी चरम पर थी, जो आगे आने वाले गुप्तकाल में भी बनी रहीं। किन्तु मथुरा की जो कला कुषाण काल में किशोरावस्था में थी, वही गुप्तकाल में पुष्ट व भरपूर मांसल शरीर के साथ यौवन की दहलीज पर खड़ी हो चुकी थी। गुप्तकाल में मथुरा में जो मूर्तियों का निर्माण हुआ उसमें कुषाणकाल की अपेक्षा थोड़ा परिवर्तन हो गया था; जैसे - कुषाणकालीन मूर्तियों का दिव्य आभामण्डल सादा था, किन्तु गुप्तकाल में वही आभामण्डल पूर्णतः अलंकृत हो गया। कुषाणकालीन प्रतिमाओं में रास-रंग व कामुकता के भाव दृष्टिगोचर होते हैं किन्तु गुप्तकालीन मथुरा मूर्तिकला में भद्रता का भाव आध्यात्मिक पक्ष को ही प्रस्तुत किया गया। लेकिन कुछ मूर्तियाँ ऐसी भी हैं जिनमें कुषाण व गुप्तकालीन लक्षणों का सम्मिश्रण दिखायी पड़ता है।

गुप्तकाल में मूर्तिकला का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण केन्द्र सारनाथ था। यह स्थान बौद्ध अनुयायियों का तीर्थ स्थल था जिसके कारण यहाँ सर्वाधिक मूर्तियों का निर्माण हुआ। गुप्त सम्राट वैष्णव धर्मानुयायी थे तथा उनकी उपाधि 'परम भागवत' की थी, इसलिए इस काल में ब्राह्मण मूर्तियाँ भी निर्मित की गयीं। ब्राह्मण मूर्तियों के साथ-साथ सारनाथ से जैन धर्म सम्बन्धी मूर्तियाँ भी प्राप्त हैं किन्तु इनकी संख्या न्यूनतम है।

गुप्तकालीन कला केन्द्र के रूप में पाटलिपुत्र का भी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। इस केन्द्र से नालन्दा शैली की धातु प्रतिमाएँ वृहत् रूप में प्राप्त की गयी हैं। यहाँ प्राप्त अधिकांश प्रतिमाओं की गढ़न शैली सारनाथ के प्रतिमाओं के समकक्ष ही प्रतीत होती है। दुर्भाग्य से गुप्तयुग के इन तीनों कला केन्द्र से अधिकांशतः प्रतिमाएँ क्षतिग्रस्त हो गयी हैं किन्तु जो शेष हैं, वे उस काल के शिल्पकारों की कला प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- 'सिन्धु घाटी स्थापत्य' शीर्षक पर एक निबन्ध लिखिए।
  2. प्रश्न- मोहनजोदड़ो व हड़प्पा के कला नमूने विकसित कला के हैं। कैसे?
  3. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज किसने की तथा वहाँ का स्वरूप कैसा था?
  4. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की मूर्ति शिल्प कला किस प्रकार की थी?
  5. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  6. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का पतन किस प्रकार हुआ?
  7. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के चरण कितने हैं?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का नगर विन्यास तथा कृषि कार्य कैसा था?
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की अर्थव्यवस्था तथा शिल्पकला कैसी थी?
  10. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की संस्थाओं और धार्मिक विचारों पर लेख लिखिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  12. प्रश्न- भारत की प्रागैतिहासिक कला पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
  13. प्रश्न- प्रागैतिहासिक कला की प्रविधि एवं विशेषताएँ बताइए।
  14. प्रश्न- बाघ की गुफाओं के चित्रों का वर्णन एवं उनकी सराहना कीजिए।
  15. प्रश्न- 'बादामी गुफा के चित्रों' के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण दीजिए।
  16. प्रश्न- प्रारम्भिक भारतीय रॉक कट गुफाएँ कहाँ मिली हैं?
  17. प्रश्न- दूसरी शताब्दी के बाद गुफाओं का निर्माण कार्य किस ओर अग्रसर हुआ?
  18. प्रश्न- बौद्ध काल की चित्रकला का परिचय दीजिए।
  19. प्रश्न- गुप्तकाल को कला का स्वर्ण काल क्यों कहा जाता है?
  20. प्रश्न- गुप्तकाल की मूर्तिकला पर एक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- गुप्तकालीन मन्दिरों में की गई कारीगरी का वर्णन कीजिए।
  23. प्रश्न- गुप्तकालीन बौद्ध मूर्तियाँ कैसी थीं?
  24. प्रश्न- गुप्तकाल का पारिवारिक जीवन कैसा था?
  25. प्रश्न- गुप्तकाल में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी?
  26. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला में किन-किन धातुओं का प्रयोग किया गया था?
  27. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विकास पर प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के केन्द्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
  29. प्रश्न- भारतीय प्रमुख प्राचीन मन्दिर वास्तुकला पर एक निबन्ध लिखिए।
  30. प्रश्न- भारत की प्राचीन स्थापत्य कला में मन्दिरों का क्या स्थान है?
  31. प्रश्न- प्रारम्भिक हिन्दू मन्दिर कौन-से हैं?
  32. प्रश्न- भारतीय मन्दिर वास्तुकला की प्रमुख शैलियाँ कौन-सी हैं? तथा इसके सिद्धान्त कौन-से हैं?
  33. प्रश्न- हिन्दू मन्दिर की वास्तुकला कितने प्रकार की होती है?
  34. प्रश्न- जैन धर्म से सम्बन्धित मन्दिर कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  35. प्रश्न- खजुराहो के मूर्ति शिल्प के विषय में आप क्या जानते हैं?
  36. प्रश्न- भारत में जैन मन्दिर कहाँ-कहाँ मिले हैं?
  37. प्रश्न- इंडो-इस्लामिक वास्तुकला कहाँ की देन हैं? वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला के लोकप्रिय उदाहरण कौन से हैं?
  39. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला की इमारतों का परिचय दीजिए।
  40. प्रश्न- इण्डो इस्लामिक वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने के रूप में ताजमहल की कारीगरी का वर्णन दीजिए।
  41. प्रश्न- दिल्ली सल्तनत द्वारा कौन सी शैली की विशेषताएँ पसंद की जाती थीं?
  42. प्रश्न- इंडो इस्लामिक वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  43. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला में हमें किस-किसके उदाहरण देखने को मिलते हैं?
  45. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला को परम्परा की दृष्टि से कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है?
  46. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स के पीछे का इतिहास क्या है?
  47. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स की विभिन्न विशेषताएँ क्या हैं?
  48. प्रश्न- भारत इस्लामी वास्तुकला के उदाहरण क्या हैं?
  49. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  50. प्रश्न- मुख्य मुगल स्मारक कौन से हैं?
  51. प्रश्न- मुगल वास्तुकला के अभिलक्षणिक अवयव कौन से हैं?
  52. प्रश्न- भारत में मुगल वास्तुकला को आकार देने वाली 10 इमारतें कौन सी हैं?
  53. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  54. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  55. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  56. प्रश्न- अकबर कालीन मुगल शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  57. प्रश्न- मुगल वास्तुकला किसका मिश्रण है?
  58. प्रश्न- मुगल कौन थे?
  59. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
  60. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  61. प्रश्न- राजस्थान की वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  62. प्रश्न- राजस्थानी वास्तुकला पर निबन्ध लिखिए तथा उदाहरण भी दीजिए।
  63. प्रश्न- राजस्थान के पाँच शीर्ष वास्तुशिल्प कार्यों का परिचय दीजिए।
  64. प्रश्न- हवेली से क्या तात्पर्य है?
  65. प्रश्न- राजस्थानी शैली के कुछ उदाहरण दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book